सासाराम, जून 22 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरिगांव थाना क्षेत्र के ताराचंडी धाम के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चोरी की एक बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान पंकज कुमार, विक्की कुमार चौधरी एवं घनश्याम कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...