बक्सर, फरवरी 10 -- पेज तीन के लिए --- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय बाजार से बाइक पर सवार होकर शराब खपाने जा रहे तीन लोगों को पकड़ने में सफलता पाई है। जब पुलिस ने बाइक की जांच शुरू की तो बैग में रखे गए 17 पीस ऐट पीएम फ्रूटी शराब बरामद हुआ। पुलिस बाइक और शराब को जब्त कर पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी केसठ गांव के रहने वाले नीरज कुमार और टिंकू कुमार है। जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि बाइक की जांच-पड़ताल की गई तो बाइक पूर्व के दिनों में औरंगाबाद से चोरी की गई थी। जिसपर फर्जी नंबर लगाकर शराब धंधेबाज उसका उपयोग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार ऐसे धंधेबाजों के नेटवर्क को पुलिस खंगालने में जुट गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई...