जौनपुर, मार्च 15 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लहंगपुर वार्डर के पास से शनिवार को पुलिस ने चोरी की बाइक व एक चापड़ के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार अग्रिम विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है। उप निरीक्षक विजयशंकर सिंह व उप निरीक्षक मोहन प्रसाद मय टीम के साथ मकरा चौराहा पर खड़े थे। तभी लहंगपुर वार्डर के पास स्थित एक होटल से 50 मीटर पहले चोरी की बाइक के साथ अजीत सिंह निवासी मई। थाना चौरी जिला भदोही, अमित यादव निवासी भवनाथपट्टी थाना खमरिया जिला भदोही हालपता ननिहाल मई थाना चौरी, सुल्तान निवासी वरदहा थाना चौरी जिला भदोही को गिरफ्तार कर लिया। सुल्तान के कमर खोसा हुआ एक चापड भी बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...