महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित विभिन्न जिलों से बाइक चोरी कर उन्हें नेपाल में बेच देते थे। चोरी की बाइक बरामद होने के बाद पुलिस आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपितों को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी की जानकारी परतावल-पनियरा मार्ग पर खालिद मिल्ली स्कूल के पास चौकी प्रभारी परतावल आलोक कुमार राय अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन वाहन चोर एक बाइक से महदेवा की ओर से आ रहे हैं। पिपरिया मार्ग से निकलने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर खालिद मिल्ली स्कूल से करीब 100 मीटर आगे पुलिया के पा...