चोरी की बाइक के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार
औरंगाबाद, जुलाई 15 -- रिसियप थाना पुलिस ने बुधवार को एनएच-139 पर थाना मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ और वाहन के दस्तावेजों की जांच में बाइक चोरी की निकली, जिसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपित को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दंगवार गांव निवासी लल्लू सिंह के पुत्र बिट्टू कुशवाहा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोककर चालक से वाहन के वैध कागजात मांगे। वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद बाइक का सत्यापन कराया गया, जिसमें वह चोरी की पाई गई। पुलिस ने तत्काल बाइक जब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.