अररिया, जनवरी 11 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी व बरदाहा पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेंकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक बाइक चोर को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर सिकटी थाना के दरोगा लाल कुमार यादव के आवेदन पर सिकटी थाना में मामला दर्ज कर बाइक चोर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिकटी थानेदार रौशन कुमार ने बताया कि सिकटी थाना के दारोगा लाल कुमार यादव अन्य पुलिस बलों के साथ गश्ती पर निकले थे। इस दौरान बरदाहा में बरदाहा पुलिस के सहयोग से वाहन चेंकिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति भिड़भिड़ी वार्ड संख्या 12 स्थित कवाड़ी के दुकान में चोरी की बाइक बेचने आया है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर सिकटी पुलिस भिड़भिड़ी वार्ड नंबर 12 के कवाड़ी की दुकान पर पहंुचे तो एक व्यक्ति वहां से भागने लग...