बरेली, मई 4 -- हाफिजगंज। रविवार को एसआई सत्येन्द्र कुमार लाडपुर उस्मानपुर नहर की पुलिया पर पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट की एक बाइक आती दिखी। पुलिस को देख बाइक चला रहा किशोर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में किशोर ने खुद को हडा थाना जहानाबाद, पीलीभीत बताया। उसने बरेली के दो युवकों से 12 हजार रुपये में चोरी की बाइक खरीदने की बात कबूल की। बाइक नम्बर रामपुर के व्यक्ति के नाम दर्ज है। बाइक 8 अगस्त 2025 को इज्जतनगर से चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...