कानपुर, मई 2 -- कानपुर, संवाददाता। स्वरूप नगर पुलिस ने बिलिंकिट स्टोर के बाहर से बाइक चोरी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से चोरी की बाइक बरामद की है। स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को थानाक्षेत्र अंतर्गत बिलिंकिट स्टोर के बाहर से कर्मचारी अब्दुल इकबाल की बाइक चोरी हो गई थी। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की गई। पुलिस टीम ने आरोपित को नगर निगम कार्यालय के पीछे से बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम शिवाशांत शर्मा उर्फ बंटी निवासी नवाबगंज बताया। आरोपित को जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...