चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला गिरोह का शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के एक शातिर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। सकरा थाना क्षेत्र के शातिर अभिरंजन कुमार से पूछताछ में सामने आया कि वह एक पेशेवर अपराधी है। उसका गिरोह न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि आसपास के सीमावर्ती जिलों में भी सक्रिय है। गिरोह लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन कुमार रंजन ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम चांदनी चौक के पास वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को रोककर जांच की गई। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है। यह भी पढ़ें- चोरी की 4 बाइकों के साथ बाजपुर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार युवक को दबोच लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.