चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
गौरीगंज, मई 23 -- भादर। रामगंज पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान अम्बेश तिवारी उर्फ राज तिवारी निवासी ग्राम सिधा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि करीब एक माह पहले उसने आजमगढ़ में अपने परिचित के घर के पास खड़ी चाभी लगी मोटरसाइकिल और उस पर रखा मोबाइल फोन चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया। एसएचओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुलतानपुर और अम्बेडकरनगर जनपदों में चोरी,आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.