मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- कुढ़नी। गुदरी बाजार स्थित एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान से मंगलवार की रात पुलिस ने चोरी की बाइक व पार्ट्स के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को कुढ़नी थाना पर पत्रकारों से बात करते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि सूचना पर कुढ़नी एसडीपीओ एसी ज्ञानी, कुढ़नी थानेदार पुनीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने मंगलवार की रात बाइक रिपेयरिंग की दुकान में छापेमारी की। करीब चार घंटे की छापेमारी में पुलिस ने दुकान के पीछे गोदाम से चोरी की बाइक और विभिन्न पार्ट्स बरामद किए। मौके से कुढ़नी के चंद्रहट्टी निवासी नितिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने करजा थाने के खलीलपुर निवासी अबोध कुमार को दबोच लिया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने चोरी में संलिप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.