गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात दो झपटमारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की। दोनों काफी समय से दिल्ली-एनसीआर में झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इंदिरापुरम की प्रभारी एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस टीम वैशाली कट मेट्रो स्टेशन रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका गया। दोनों ने अपने नाम आकाश उर्फ आकाश चंद्रा और ऋतिक बताए। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी नहीं दिखा पाए। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब पता चला कि चार-पांच दिन पहले दिल्ली के कालकाजी से चुराई गई थी। आरोपियों ने दो माह पहले एक महिला के गले से चेन खींची थी जिसे 2000 रुपये में राहगी...