प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के लोनी नदी के पास से पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार को संदिग्ध देख रोक लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। बाइक के बारे में जानकारी की तो वह भी चोरी की निकली। पुलिस के अनुसार, आरोपी सांगीपुर थाने के कुंभापुर निवासी आदित्य सरोज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...