मऊ, दिसम्बर 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय बाजार में विगत एक माह पूर्व मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित चोर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से चोरी के टायर, चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचा सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मदन कुमार गुप्ता हमराही सिपाहियों के साथ बलूआ पोखरा में संदिग्ध व्यक्तिओं और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कारीसाथ मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध तमंचा लिए हुए मोटर साइकिल लेकर खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश देकर उक्त अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ लिया गया। पकडे़ गए व्यक्ति ने अपना नाम रोशन यादव निवासी रसूलपुर थाना घोसी बताया। तला...