आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना के सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने मुखबिर की निशानदेही पर शनिवार की दोपहर सेमरहां अंडर पास के समीप से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से चोरी की बाइक, दो मोबाइल और 460 रुपये बरामद किये। पकड़े गए युवकों में आजाद कुमार पुत्र शिवप्रसाद ग्राम असाउर थाना मुबारकपुर और गोलू यादव पुत्र तेजनाथ यादव टडवा जरगर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के निवासी हैं। वहीं फरार युवक आकाश कुमार पुत्र देवदत्त ग्राम मस्तवनीया अझौली थाना मुबारकपुर निवासी की पुलिस तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.