इटावा औरैया, मार्च 9 -- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार शातिर चोरों को रविवार देर रात कोकपुरा शाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी करने के उपकरण, चार मोबाइल फोन और 2400 रुपये नकद बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस टीम रविवार देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोकपुरा शाला के पास कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर चार संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मुखिया और दीपक निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज फिरोजाबाद व गौरव और उसका सगा भाई ब्रजेश निवासी गिहार कॉलोनी थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद के रूप में हुई। तलाशी के दौ...