औरैया, अप्रैल 7 -- अछल्दा, संवाददाता। फौजी के घर से पिस्टल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पिस्टल भी बरामद की है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र के निर्देशन में उपनिरीक्षक राम बहादुर और मुख्य आरक्षी आशुतोष गौतम की टीम ने फफूंद रोड स्थित योगीराज डिग्री कॉलेज के पास से संजय यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम सिखोली (कोतवाली औरैया) तथा दो बाल अपचारियों को पकड़ा। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को लिधौरा गांव निवासी योगेश चौहान के पुत्र ने थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया था कि उसके पिता असम में सेना में तैनात हैं और उसके चार नाबालिग साथियों ने घर से पिस्टल चोरी कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने 24 घंट...