देवरिया, जनवरी 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू पुलिस ने मोबाइल चुराने वाले गिरोह के एक बाल अपचारी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच मोबाइल भी बरामद किया गया है। खुखुंदू निवासी दिलीप चौरसिया की मोबाइल शनिवार को खुखुंदू बाजार से चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। सर्विलांस का सहारा लेते हुए पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। गिरफ्तार चोरों में नाम अरुण तिवारी निवासी दाउदपुर दुमदुमा थाना दाउदपुर जनपद छपरा बिहार, विकास तिवारी निवासी हसनपुर थाना एमएच नगर हसनपुर जनपद सिवान बिहार व एक बाल अपचारी शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह भीड़-भाड़ में लोगों के जेबों से मोबाइल उड़ा देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...