चंदौली, जनवरी 27 -- चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के राधे के मड़ई से मंगलवार को तीन शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ा। इसके निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक और एक इंजन बरामद हुआ। बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ निवासी अरविंद यादव उर्फ नीरज, अभिषेक यादव और पक्खोपुर निवासी आजाद उर्फ सन्नी राम है। पूछताछ में पता चला कि चन्दौली,आजमगढ़,गाजीपुर से बाइक चोरी करते थे। पुलिस टीम में एसआई अनन्त भार्गव, अमित सिंह, राजेश सिंह, सिपाही सन्तोष यादव,अशोक राय, बंटी सिंह, रोहित यादव, धर्मेंद्र कुमार, शिशिर यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...