हरिद्वार, अप्रैल 18 -- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नहर पटरी स्थित रेगुलेटर पुल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई है। आरोपी नेश का खर्च पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक आनंद कुमार निवासी सुभाष नगर और रानी पत्नी जावेद निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर की ओर से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद शनिवार को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू राठी निवासी ग्राम खातला, जिला जींद (हरियाणा) और प्रवीण कश्यप निवासी सुखी नदी, इंदिरा विकास कॉलोनी, खड़खड़ी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलि...