देवरिया, जनवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बाजार स्थित देसी शराब की दुकान के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने पांच मास्टर चावी, तीन फर्जी नंबर प्लेट समेत अन्य सामान भी बरामद किया। श्रीरामपुर थाने के उप निरीक्षक विपिन यादव व राघवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ शाम को गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि देसी शराब की दुकान के पास से दो शातिर चोर निकलने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो एक बाइक का नंबर प्लेट बदला हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवारों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की तो दोनों ने बाइक चोरी की होने की बात बताई। उनकी निशानद...