बहराइच, जून 18 -- बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस टीम ने चोरी की पांच बाइकों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने कई स्थानों से बाइकों की चोरी की बात कबूली है। पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई है। अभियुक्त अमित कुमार पुत्र जगदीश चोरी की मोटरसाइ‌किल को लेकर कैदबाग बगिया के पास से होकर कहीं जाने वाला था। इसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...