गोंडा, मई 3 -- बभनान, संवाददाता। छपिया थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद की गई है। बस्ती जिले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के लिए रवाना कर दिया है। रविवार सुबह बभनान के चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर नगरा खुर्द तिराहे के पास घेराबंदी कर तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं। आरोपियों की निशानदेही पर बभनान रेलवे स्टेशन गोदाम के पास छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी की गयी। छपिया के थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त नरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी अभयपुर थाना कप्तानगंज...