मऊ, जून 4 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की पांच ई-रिक्शा बैट्री के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चोरी की गई बैटरियों को बेचने की फिराक में थे। प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दोहरीघाट पुलिस टीम दो जून की शाम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर धनौली क्षेत्र से हरेन्द्र पाण्डेय निवासी कनेरी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ तथा मन्नु कुमार निवासी ग्राम काठतराव थाना रामपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से सीधे तार जोड़कर चार्ज हो रहे थे ई-रिक्शे तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की पांच ई-रिक्शा बै...