गोपालगंज, मार्च 2 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी की गई नौ बाइकों को बरामद करने के बाद पुलिस की टीम ने उसके मालिकों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी विनय तिवारी ने चोरी की गई बाइकों के मालिकों के पहुंचने के बाद उन्हें सौंप दिया। एसपी ने बताया कि जिले में बाइक चोरी की सूचना मिलने के बाद विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही थी। इसके बाद नौ बाइक की गयीं। बाइक बरामद करने के बाद कोर्ट से उन्हें रिलीज करा कर सोमवार को उनके मालिकों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों में एक सब इंस्पेक्टर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जो बाइक चोरी के मामले की जांच करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.