कटिहार, जून 18 -- कटिहार, एक संवाददाता। कोढ़ा थाना पुलिस ने मोतिहारी में चोरी की गई दो सोने की चेन कोढ़ा से बरामद की है। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों चेन को मोतिहारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मोतिहारी नगर थाना कांड संख्या 520/26 तथा छतौनी थाना कांड संख्या 321/26 में दर्ज मामलों के तहत चोरी गई सोने की चेन की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में कटिहार पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का सामान कोढ़ा थाना क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मोतिहारी पुलिस की सूचना पर कोढ़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नया टोला, जुराबगंज वार्ड संख्या-01 निवासी विजय यादव के घर पर विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चोरी की गई दोनों सोने की चेन बरामद कर ली गई। एसपी ने बताया कि विजय यादव इस म...