हापुड़, फरवरी 11 -- बाबूगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए बुधवार को एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों को कब्जे से चोरी की केबल के सात टुकड़े, तार के 12 बंडल, एक प्लास, एक इनवर्टर दो बैट्रा सहित तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर अपराध की रोकथाम और चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चोरी की वारदातों का पर्दाफाश किया है। वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को गांव आरिफपुर से श्यामपुर जट्ट की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बाल अपचारी है। गिरफ्तार आरोपी मेरठ जनपद के किठौर क...