आरा, फरवरी 15 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बबुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर की चोरी गई बैट्री के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित विशुनपुरा गांव निवासी भुंवर सिंह के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करने वाला एक व्यक्ति सक्रिय है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो ट्रैक्टर की चोरी की की बैट्री एवं पार्ट्स खोलने वाला औजार बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...