कन्नौज, फरवरी 26 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने सघन तलाशी अभियान के दौरान चोरी की दो बाइकों के साथी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मुखबिरों की सूचना पर क्षेत्र में कई स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान दो बाइको पर तीन संदिग्धो को रोककर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बाइक सवार वाहनों के दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांच पड़ताल के दौरान दोनो बाइके चोरी की पाई गई। इसपर कोतवाली पुलिस ने ठठिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी साहिल पुत्र सर्वेश कठेरिया, तिर्वा के जवाहर नगर निवासी विशाल पुत्र शेर सिंह व छोटू पुत्र लल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.