कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। मोबाइल बरामदगी के बाबत पत्रकार वार्ता करने के दौरान ही एसपी राजेश कुमार ने करारी और सरायअकिल थाना क्षेत्रों में हुई झपटमारी की दो घटनाओं का भी खुलासा किया। मामले में पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई।बताया कि प्रयागराज के पीपलगांव (झलवा) की रहने वाली पूजा अग्रहरि की नंद सरायअकिल के धारूपुर में रहती हैं। नौ मार्च को वह ऑटो पर सवार होकर नंद के यहां जा रही थीं। जरैनी के पास बाइक सवार दो युवकों ने चलटी ऑटो से उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया था। इसी तरह करारी के लक्ष्मणपुर तिराहा के समीप 13 मार्च को सैनी के टांडा गांव की गुड़िया देवी का भी चलते हुए रिक्शा से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया था। दोनों मामलों में संबंधित थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.