काशीपुर, मई 2 -- काशीपुर। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की दो बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। बरामद बाइकों में एक काशीपुर और दूसरी बाजपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी। शनिवार को कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को शुगर फैक्ट्री रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक विष्णु पुत्र पंचानंद निवासी दोहरी वकील भट्टा को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर बाजपुर क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में ए...