प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के सिनेमा रोड और सिविल लाइन इलाके से चोरी दो बाइक देहात कोतवाली पुलिस ने सिटी कस्बे के पास से बरामद कर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। देहात कोतवाली एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि एसआई इंद्रेश प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ सिटी कस्बे के गुड़िया तालाब ओवरब्रिज के नीचे दो बाइक से आए लोगों को रोककर चेक किया तो एक बाइक चोरी की निकली। तभी दूसरा बाइक छोड़कर भाग निकला। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि भागने वाला उसके गांव का ही रहने वाला उसका साथी है। यह बाइक उन दोनों ने सोमवार को शहर के सिविल लाइन से एक व्यक्ति के घर के सामने से चोरी की थी। जबकि दूसरी बाइक 1 मई को दोनों ने सिनेमा रोड स्थित आयकर कार्यालय के सामने से चोरी की थी। एसओ ने बताया कि ...