रुडकी, अप्रैल 29 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को कलियर के मेहवड़ खुर्द निवासी आशु ने 26 अप्रैल को तहरीर देकर बताया था कि बीटी गंज क्षेत्र से चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली है। पुलिस ने केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं, पुलिस ने बाइक चोर की तलाश में मंगलवार की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को रोक लिया और उससे बाइक के दस्तावेज दिखाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...