रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- रुद्रपुर। पुलिस ने बुधवार को भूरारानी रोड में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान भूरारानी रोड सतसंग भवन के पास आरोपी बिलासपुर यूपी निवासी विशाल पुत्र सिराज को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथ आकिब खान के साथ मिलकर बाइक चोरी करता है। इसके बाद बाइक बिलासपुर रोड पर बांस की झंडियों में छुपा देते है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और चोरी की बाइक बरामद की। आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...