मधुबनी, फरवरी 11 -- खजौली। खजौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम चोरी की तीन बाइक के साथ दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छपराढ़ी गांव निवासी गौतम कुमार यादव एवं डाढ़ा गांव निवासी महेश यादव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, सुक्की सायफन के पास दोनों संदिग्धों की गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही खजौली थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से धर दबोचा। इस कार्रवाई में एसआई लोकेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों युवक बाइक चोरी गिरोह के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। उनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार (10 फरवरी) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बाइक चोरी करने व...