हापुड़, मार्च 24 -- कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बुलंदशहर और नगर के चैंबर ऑफ कार्मस के पास से चोरी की गई तीन बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार किया गया चोर शातिर हैं और उस पर आठ मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि नगर के माता मोहल्ला निवासी सचिन वर्मा ने कुछ दिन पहले एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि बीती 19 मार्च की सुबह वह अपनी बाइक पर सवार होकर चंडी रोड स्थित चैंबर ऑफ कार्मस में आया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो बाइक चोरी हो चुकी थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी थी।सूचना मिलने के बाद से पुलिस बाइक चोर की तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.