चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, सगे भाई बंदी
कौशाम्बी, जुलाई 16 -- कोखराज थाना पुलिस ने गुरुवार को चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए सगे दो भाइयों को गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी कर उनका चालान कर दिया गया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि कोखराज गांव निवासी उमा देवी पत्नी अशोक मौर्य के यहां से आठ/नौ जुलाई की रात चोर दो भैंस व आठ बकरी खोल ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पूरामुफ्ती के बम्हरौली निवासी मो. इस्लाम व उसके भाई मो. सलाम को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। सात जुलाई को प्रयागराज के फाफामऊ के मलाक हरदर से दो भैंस व भैंस का एक बच्चा चुराया था। जबकि, 12/13 जुलाई की रात पूरामुफ्ती के लाल बिहारा से एक पड़िया तथा एक भैंसा चुराया था। इन्हीं को बेचने पिकअप में लादकर ले जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.