कौशाम्बी, जून 9 -- चोरी की तीन घटनाओं का अनावरण करते हुए मंगलवार को पश्चिमशरीरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया है। इंस्पेक्टर बैकुंड नाथ पांडेय ने बताया कि इलाके के बरैसा प्राइमरी स्कूल के किचेन व स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोर बर्तन व सिलेंडर उठा ले गए थे। मामले में 22 अप्रैल को मुकदमा कायम हुआ था। 27/28 मई की रात भगवतपुर तिराहे पर गोराजू निवासी शरीफ की कॉस्मेटिक दुकान में चोरी हुई थी। इसी रात स्थानीय निवासी बनारसी की साइकिल पंक्चर की दुकान से चोर सिलेंडर एवं साइकिल बनाने का सामान चुरा ले गए थे। यह भी पढ़ें- रजवाडीह गांव के राजकीय मध्य विद्यालय में चोरी मुकदमा कायम करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह क्षेत्र के देवरी निवासी अजय पुत्र दशरथ व पूरबशरीरा निवासी इंद्रजीत पु...