चोरी की तहरीर दी, जांच में कर्मचारियों पर गबन का आरोप
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। भीटी रावत स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में सोमवार को अजीब मामला सामने आया। मैनेजर विनीत कुमार पांडेय ने छह सितंबर की रात शटर की खिड़की तोड़कर लॉकर से 3.22 लाख रुपये, 61 पार्सल और डीवीआर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। सीओ गीडा आभा सिंह और थानेदार संजय कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की जांच में चोरी के बजाय रकम के गबन का मामला सामने आया। इसके बाद मैनेजर ने कार्यालय के कर्मचारी सिराज अहमद और चन्द्रशेखर पर गबन का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.