चोरी की छह बाइक सहित चार अंतरराज्यीय गिरोह के बाइक चोरों को दबोचा
रामपुर, मई 24 -- पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने के उपरांत चालान की कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान जटपुरा पुलिया पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग के दौरान दढ़ियाल की ओर से काले रंग की बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। इस मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति और दूसरी मोटरसाइकिल पर भी दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस द्वारा इन मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का इशारा किया गया, तो ये मोटरसाइकिल सवार अपनी गाड़ी को घुमाकर दढ़ियाल की ओर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने दबिश देकर चारों मोटरसाइकिल सवारों को ग्राम जटपुरा की पुलिया से पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में मुरादाबाद के थाना डिलारी के ग्राम सहसपुरी निवासी लक्की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.