मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चोरी की छड़ और अन्य सामान के साथ पुलिस ने शातिर बाबू खान को गिरफ्तार किया है। वह बनारस बैंक चौक स्थित नाला रोड का रहने वाला है। नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार शाम उसे पकड़ा था। मामले में बोचहां थाने के मझौली निवासी राहुल कुमार ने नगर थाने में अज्ञात चोरों पर एफआईआर कराई थी। पुलिस को बताया था कि सरकारी नाला निर्माण का काम चल रहा है, जहां वह केयर टेकर है। बीते गुरुवार को तड़के 50 किलो छड़ चोरी कर ली गई। नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया जांच में पता चला कि शातिर बाबू खान ने ही छड़ चुराया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर छड़ व अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...