आगरा, अप्रैल 19 -- महिला से चेन लूटने के मामले में न्यायालय ने आरोपी ज्वैलर्स व एक अन्य को साक्ष्य के अभाव में बरी किया है। बता दें थाना शाहगंज क्षेत्र में 27 फरवरी 2022 को महिला के गले से चेन लूट के मामले में पुलिस ने कृष्णा ज्वेलर्स , गोकुलपुरा के संचालक सागर वर्मा को लूटी हुई चेन को खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोप सिद्ध नहीं हो सके। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने सागर वर्मा को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...