अररिया, मई 19 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने हरिरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 से चोरी के चावल व गेहूं के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सुंदरी निवासी शिव शंकर सिंह पिता से जिमी लाल सिंह ने सूचना दिया कि उनके घर से गेहूं और चावल की चोरी हो गई है। चोरी हरिरा निवासी करु मंडल पिता लेलहु मंडल के द्वारा किया गया है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गये व्यक्ति के घर में छापेमारी करने पर चोरी का 25 किलोग्राम चावल व 25 किलोग्राम गेंहू बरामद किया गया। इसके साथ ही कारू मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार थानेदार ने बताया कि मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...