पीलीभीत, मार्च 27 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद पुलिस ने साइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चार साइकिल बरामद की हैं। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खरुआ निवासी अशोक कुमार पुत्र गंगाराम ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी साइकिल चोरी हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक सूचना के आधार पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रफातनगर निवासी आरिफ अली पुत्र याकूब शाह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शाही स्टेशन जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी की चार साइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...