उन्नाव, जुलाई 26 -- शुक्लागंज, संवाददाता। एसपीके निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंगाघाट पुलिस ने एक शातिर चोर को 4 बाइक और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। जहां पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के अनुसार 24 जुलाई को दरोगा सुभाष चंद्र व उनकी टीम सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर छोटू उर्फ बौका यादव (22) निवासी वर्तमान नौवतगंज, बांगरमऊ तथा मूल निवासी धनौती, थाना कटिया, जनपद देवरिया को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अन्य वाहनों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद ग्राम नेतुआ के पास से तीन बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई। इन वाहनों के संबंध में थाना दही, कोतवाली सदर उन्नाव और कोतवाली सदर क...