देवरिया, जून 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। महुआडीह थाने की पुलिस को बुधवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने दो वाहन लिफ्टरों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए। चोरी की गई बाइकों में एक मेडिकल कालेज देवरिया व एक कुशीनगर के कसया से चुराई गई थी। यह भी पढ़ें- 4.97 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों को जेलवाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी पुलिस लाइन सभागार में पर्दाफाश करते हुए सीओ रुद्रपुर सत्येंद्र राय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक महुआडीह अमित कुमार राय पुलिस टीम के साथ रात को टीलाटाली के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। अचानक एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने...