आरा, मार्च 31 -- -चोरी की बाइक से शराब की तस्करी का खुलासा -सहार थाना क्षेत्र के बरुही पासी टोली के समीप जब्त की गयी बाइक और शराब -तस्करों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी पुलिस कर रही छापेमारी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के सहार थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक से शराब की तस्करी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी की चार बाइक और साढ़े 44 लीटर देसी शराब भी जब्त की है। शराब की खेप और बाइक थाना क्षेत्र के बरुहीं पासी टोली के पास से जब्त की गयी है। हालांकि तस्कर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस तस्करों की पहचान करते हुए धरपकड़ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ अपराधी चोरी की बाइक से बरुही जंगल स्थित नहर के रास्ते शराब की खेप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.