लखीमपुरखीरी, मई 19 -- कोतवाली पुलिस ने इलाके में चोरी हुई चार बाइकों सहित तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनको जेल भेजा गया है। इनमें एक बाइक चोर थाना सिंगाही का है तथा चुराई गई एक बाइक भी सिंगाही की है। मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोतवाल अवधराज सेंगर के निर्देश पर बाइक चोरों की सुरागरशी में लगी एसआई आदित्य यादव व तकी मोहम्मद, कांस्टेबल राजकुमार, प्रभात सिंह, प्रशांत तेवतिया और राहुल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिंगाही रोड पर मोटेबाबा मंदिर के पास सहित दो और जगहों से तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली इनकी पहचान थाना सिंगाही के पचपेड़ा गांव के लवकुश, थाना मझगईं के धर्मापुर निवासी कपिल और निघासन कोतवाली के शिवलालपुरवा गा...