बदायूं, मार्च 28 -- चोरी की चार बाइकों के साथ पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चार बाइकें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई चेकिंग के दौरान की गई, जहां चारों संदिग्ध हालात में पकड़े गए। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर रहे थे और उन्हें छिपाकर रखे हुए थे। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव पुत्र मुनीश निवासी कोल्हाई कोतवाली दातागंज, सूरज पुत्र कालीचरन निवासी कोल्हाई, विजय पुत्र सुनील और अजय पुत्र सुनील निवासी डहरपुर कलां कोतवाली दातागंज शामिल हैं। इनके कब्जे से चार चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं, जिनमें तीन अपाचे और एक स्प्लेंडर शामिल है। दो बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि एक बाइक पर महाकाल लिखा हुआ था। पुलिस ने चारों को चेकिंग के दौरान पकड़कर बाइकों को कब्जे में ले लिया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.