आजमगढ़, मार्च 18 -- सरयमीर। स्थानीय थाना की पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल तीन महिलाओं को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पवई लाडपुर के पास से सीमा पत्नी राजन और पिंकी उर्फ चिरई पत्नी विशाल उर्फ अनिल निवासी अमदही थाना जहानागंज, बानी देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी गदेरी पट्टी चुनहवा थाना जीयनपुर को पकड़ा। उनके पास से 230 रुपये बरामद हुए। पकड़ी गईं महिलाएं भीख मांगने के बहाने निकलती थीं। टेंपो, ई-रिक्शा में महिलाओं के साथ बैठकर उनके जेवर चोरी करती थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...